लंच में बनाएं काजू मटर पुलाव

लंच में बनाएं काजू मटर पुलाव

काजू मटर पुलाव में बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 1 कप मटर
  • 2 प्याज (कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 2 टमाटर (कटे हुए)
  • 1 गाजर (कटी हुई)
  • 1 हरी इलायची 2
  • 4-5 लौंग, एक इंच टुकड़ा दालचीनी
  • 1 टीस्पून लहसुन कटी हुई
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, घी 2 बड़ा चम्मच, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर 30 मिनट के लिए चावल भिगोकर रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- घी के गरम होने पर इसमें कुछ काजू भूनकर अलग निकाल लें.
- अब उसी घी में हरी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
- मसालों के भुनते ही लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब हल्दी पाउडर, गाजर, मटर और टमाटर डालकर सब्जियों को पकाएं.
- इसके बाद चावल का पानी छान लें.
- फिर कूकर में बचे हुए काजू, चावल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और डेढ़ गिलास पानी डालकर मिलाएं.
- कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर पुलाव को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है काजू मटर पुलाव. फ्राइड काजू और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (5 ratings)
3.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं काजू मटर पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes