आपने चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज बनाकर खाएं कटहल बिरयानी जो स्वाद में बेहद लजीज लगती है.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप कटहल
2 कप बासमती चावल
1/2 कप फूलगोभी (कटी हुई)
1/4 कप दही
4 प्याज (कटी हुई)
2 तेज पत्ता
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 टेबलस्पून बिरयानी मसाला
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें तेज पत्ता, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
3
लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
4
मसाले के तेल छोड़ने पर कटहल डालकर 2-3 मिनट भून लें.
5
अब बिरयानी मसाला, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, दही और फूलगोभी डालकर मिलाएं चलाते हुए पकाएं.
6
कटहल के मसाले में मिल जाने के बाद इसमें चावल डालकर कुछ देर पकाएं.
7
अब पानी डालकर 3 सीटी आने तक पकने दें.
8
तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोलकर बिरयानी प्लेट में निकाल लें.
9
तैयार है कटहल बिरयानी. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#jackfruit biryani#easy biryani#jackfruit biryani easy cooking#how to make jackfruit biryani#kathal biryani kaise bnae#how to make kathal biryani#biryani#biryani in hindi#how to make biryani in hindi#kathal biryani recipe bnae#kathal biryani kais