लंच में बनाएं केसर-मटर पुलाव
केसर-मटर पुलाव स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला पुलाव है. अगर घर में कभी कोई आ
जाए और जल्दी में खाना तैयार करना है तो ये पुलाव बेस्ट है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कटोरी बासमती चावल
- 1 कटोरी मटर
- 1 चम्मच केसर, आधा कप दूध, थोड़ी सी लौंग, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, तेजपत्ते, काली मिर्च, कुछ अखरोट के टुकड़े, काजू, बादाम, किशमिश
- 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
केसर को दूध में घोल लें. चावल को पानी में भिगो दें.
-
2
अब घी गरम करके किशमिश डालकर, सूखे मेवे हलके गुलाबी तलकर बाहर निकालें.
-
3
इसके बाद सारे खड़े गरम मसाले घी में डालें. आधा केसर दूध व चावल डालकर चलाएं.
-
4
ढाई कटोरी पानी, मटर, किशमिश और नमक डालकर उबालें.
-
5
तैयार हो जाने पर बचा केसर, दूध डालकर 2-3 मिनट तक ढक दें.
-
6
परोसने के समय तले सूखे मेवों से सजाएं.
#rice
#pulao
#matar kesar pulao