लेमन ब्राउन राइस
चावल के अलग-अलग स्वाद चखने का शौक है तो लेमन ब्राउन राइस की इस रेसिपी के साथ ट्राई करें एक और मजेदार स्वाद..
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप ब्राउन राइस, पके हुए, एक छोटा चम्मच नारियल का तेल, एक छोटी चम्मच चने की दाल
- 2 सूखी लाल मिर्च, आधी छोटी चम्मच राई के दाने
- 2-3 करी पत्ते, आधी छोटी चम्मच हल्दी, एक नींबू का रस, एक मुट्ठी नमक वाली मुंगफली, एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
कड़ाही में तेल डालकर इसे गैस पर गर्म करें.
-
2
अब इसमें लाल मिर्च और चने की दाल डालकर फ्राई कर लें.
-
3
फिर कड़ाही में करी पत्ते, हींग और राई डालें.
-
4
जब राई तड़कने लगे तो इसमें हल्दी डालकर 10 सेकंड भूनें.
-
5
अब कड़ाही में चावल और नमक डालकर चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें.
-
6
इसके बाद चावल में नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
-
7
फिर चावल को ढककर 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
-
8
अब गैस बंद कर दें. तैयार हैं लेमन ब्राउन राइस. अब इनके ऊपर मूंगफली डालकर और धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#lemon brown rice
#pulao
#lemon rice
#rice recipes
#biryani
#lemon brown rice recipe
#recipes in hindi
#veg recipes
#how to make lemon brown rice