वैसे तो चावल से बनने वाला पुलाव सभी को पसंद आता है पर लेमन टोमैटो राइस भी कुछ कम स्वादिष्ट नहीं होता. यह कम समय में बहुत ही लाजवाब बनकर तैयार होता है.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप बासमती चावल
2 कप टमाटर कटे हुए
2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप मटर
1/4 कप स्वीट कॉर्न
1 टुकड़ा अदरक (कद्दुकस किया हुआ)
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1-2 लौंग, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
4
इसके बाद लौंग, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक मसाले को डालकर चलाते हुए भूनें.
5
फिर गाजर, मटर और कॉर्न डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
6
तय समय के बाद इसमें कटे टमाटर डालकर भूनें.
7
इसके बाद चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 1-2 सीटी आने तक पकाएं.
8
कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर इसमें नींबू का रस मिलाएं.
9
तैयार है लेमन टोमैटो राइस. गरमागरम सर्व करें.
#lemon tomato rice#easy lemon tomato rice#tasty lemon tomato rice#home made lemon tomato rice#lemon tomato rice bnae vidhi#lemon tomato rice in hindi#how to make lemon tomato rice in hindi#how to make lemon tomato rice