लंच या डिनर में बनाएं लेमन टोमैटो राइस

लंच या डिनर में बनाएं लेमन टोमैटो राइस

वैसे तो चावल से बनने वाला पुलाव सभी को पसंद आता है पर लेमन टोमैटो राइस भी कुछ कम स्वादिष्ट नहीं होता. यह कम समय में बहुत ही लाजवाब बनकर तैयार होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 2 कप टमाटर कटे हुए
  • 2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 कप मटर
  • 1/4 कप स्वीट कॉर्न
  • 1 टुकड़ा अदरक (कद्दुकस किया हुआ)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1-2 लौंग, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भ‍िगोकर रख दें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद लौंग, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक मसाले को डालकर चलाते हुए भूनें.
- फिर गाजर, मटर और कॉर्न डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद इसमें कटे टमाटर डालकर भूनें.
- इसके बाद चावल और पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर 1-2 सीटी आने तक पकाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर इसमें नींबू का रस मिलाएं.
- तैयार है लेमन टोमैटो राइस. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं लेमन टोमैटो राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes