मैंगो राइस बनाने में पके हुए चावल का इस्तेमाल किया जाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. पर साउथ में इसे मूंगफली और करी पत्ता डालकर बनाया जाता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप पके हुए चावल
1 कप कच्चा आम कद्दूकस किया हुआ
2 हरी मिर्च
1/4 कप उबले मटर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून उड़द दाल
1 टीस्पून चना दाल
1 टीस्पून राई
2 टेबलस्पून हरा धनिया
2-4 कच्चे आम के स्लाइस
1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें राई, उड़द दाल और चना दाल डालकर भून लें.
3
इसके बाद कच्चा आम, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर आम के नरम होने तक पकाएं.
4
आम के नरम होने के बाद पके हुए चावल, मटर और नमक डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं.
5
मिनट बाद नारियल पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
6
तय समय के बाद गैस बंद कर पैन का ढक्कन खालकर हरा धनिया डाल दें.
7
तैयार है मैंगो राइस. कच्चे आम के स्लाइस और चाट मसाला डालकर सर्व करें.
#mango rice#easy mango rice#tasty mango rice#home made mango rice#mango rice bnae vidhi#mango rice in hindi#how to make mango rice in hindi#how to make mango rice