लंच हो या डिनर मटर-पनीर पुलाव खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. कम मसालों के साथ यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप चावल
1 कप मटर
2 कप पनीर
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
4 प्याज (कटी हुई)
2 काली मिर्च
2 लौंग
1 तेजपत्ता
2 इलायची
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर हल्का भून लें.
3
अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
4
प्याज के अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल दें.
5
पानी में एक उबाल आने पर इसमें मटर डालकर पकाएं.
6
जब मटर थोड़े नरम हो जाएं तब चावल और नमक डालकर पकाएं.
7
चावल के आधे पक जाने पर इसमें हरा धनिया और पनीर डाल दें और कुछ देर ढक्कर पकाएं.
8
बीच में एक बार कड़छी की मदद से देख लें की पनीर पक चुका है. अगर पनीर पक गया है तो गैस बंद कर दें.
9
तैयार है मटर-पनीर पुलाव. गरमागरम दही के साथ सर्व करें.
#matar paneer pulao#easy matar paneer pulao#tasty matar paneer pulao#home made matar paneer pulao#matar paneer pulao bnae vidhi#matar paneer pulao in hindi#how to make matar paneer pulao in hindi#how to make matar paneer pulao