लंच या डिनर में बनाएं मटर-पनीर पुलाव
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाएं मटर-पनीर पुलाव

लंच हो या डिनर मटर-पनीर पुलाव खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. कम मसालों के साथ यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 1 कप मटर
  • 2 कप पनीर
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 4 प्याज (कटी हुई)
  • 2 काली मिर्च
  • 2 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 इलायची
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर हल्का भून लें.
- अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज के अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल दें.
- पानी में एक उबाल आने पर इसमें मटर डालकर पकाएं.
- जब मटर थोड़े नरम हो जाएं तब चावल और नमक डालकर पकाएं.
- चावल के आधे पक जाने पर इसमें हरा धनिया और पनीर डाल दें और कुछ देर ढक्कर पकाएं.
- बीच में एक बार कड़छी की मदद से देख लें की पनीर पक चुका है. अगर पनीर पक गया है तो गैस बंद कर दें.
- तैयार है मटर-पनीर पुलाव. गरमागरम दही के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं मटर-पनीर पुलाव एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes