Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-मटर पुलाव

राइस वेज

सर्दियों में मेथी-मटर के पराठे और कचौड़ियों का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं इनका पुलाव. यह झटपट बनकर तैयार होने के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    तेल के गरम होने पर इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
  4. 4
    इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    अब मेथी और मटर डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  6. 6
    मिनट बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
  7. 7
    फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पानी डालकर ढककर पकाएं. आप चाहें तो भगोने की जगह प्रेशर कूकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  8. 8
    चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
  9. 9
    जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
  10. 10
    तैयार है मेथी-मटर पुलाव. इसे रायते के साथ सर्व करें.
#methi matar pulav #easy methi matar pulav #tasty methi matar pulav #home made methi matar pulav #methi matar pulav bnae vidhi #methi matar pulav in hindi #how to make methi matar pulav in hindi #how to make methi matar pulav
View Full Version