लंच या डिनर में बनाएं मेथी-मटर पुलाव

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-मटर पुलाव

सर्दियों में मेथी-मटर के पराठे और कचौड़ियों का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं इनका पुलाव. यह झटपट बनकर तैयार होने के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चावल
  • 2 कप मेथी बारीक कटी हुई
  • 1 कप मटर
  • 1/2 कप प्याज
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होने पर इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- अब मेथी और मटर डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- 5 मिनट बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पानी डालकर ढककर पकाएं. आप चाहें तो भगोने की जगह प्रेशर कूकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
- जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
- तैयार है मेथी-मटर पुलाव. इसे रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-मटर पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes