Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-पनीर राइस

राइस वेज

लंच हो या डिनर मेथी-पनीर राइस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  2. 2
    इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं.
  3. 3
    अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  4. 4
    प्याज के अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें.
  5. 5
    अब चावल, मटर और मेथी डालकर 2 मिनट तक भून लें.
  6. 6
    फिर पानी डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    चावल के आधे पक जाने पर इसे कुछ देर ढककर पकाएं.
  8. 8
    इस बीच दूसरी ओर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
  9. 9
    इसमें पनीर डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  10. 10
    अब बर्तन का ढक्कन हटाकर इसमें पनीर और हरा धनिया डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पका लें.
  11. 11
    तैयार है मेथी-पनीर राइस. चाय मसाला डालकर दही के साथ सर्व करें.
#methi paneer rice #easy methi paneer rice #tasty methi paneer rice #home made methi paneer rice #methi paneer rice bnae vidhi #methi paneer rice in hindi #how to make methi paneer rice in hindi #how to make methi paneer rice
View Full Version