लंच या डिनर में बनाएं मेथी-पनीर राइस

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-पनीर राइस

लंच हो या डिनर मेथी-पनीर राइस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 1 कप मेथी
  • 1 कप मटर
  • 2 कप पनीर
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/4 कप प्याज (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं.
- अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज के अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें.
- अब चावल, मटर और मेथी डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- फिर पानी डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
- चावल के आधे पक जाने पर इसे कुछ देर ढककर पकाएं.
- इस बीच दूसरी ओर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें पनीर डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- अब बर्तन का ढक्कन हटाकर इसमें पनीर और हरा धनिया डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पका लें.
- तैयार है मेथी-पनीर राइस. चाय मसाला डालकर दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं मेथी-पनीर राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes