लंच हो या डिनर चावल फटाफट तैयार होने के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगते हैं. ऐसे में सादा सावल की जगह पर पुलाव बना लिया जाए तो फिर क्या ही कहने. तो चलिए आज बनाते हैं मेथी पुलाव जो खाने में लाजवाब लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप चावल
1 कप मेथी को पेस्ट
1/2 कप प्याज
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून राई
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/2 लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ी इलायची
2 हरी इलायची
2 लौंग
1 तेजपत्ता
2 हरी मिर्च, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
तेल के गरम होने पर इसमें राई, बड़ी इलायची, हरी इलायची, लौंग और तेजपत्ता डालकर तड़काएं.
4
इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें.
5
अब मेथी का पेस्ट डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं.
6
मिनट बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
7
फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 2 से 2 1/2 कप पानी डालकर ढककर पकाएं. आप चाहें तो भगोने की जगह प्रेशर कूकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
8
चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
9
जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें.
10
तैयार है मेथी पुलाव. इसे रायते के साथ सर्व करें.
#methi pulav#easy methi pulav#tasty methi pulav home made methi pulav#methi pulav bnae vidhi#methi pulav in hindi#how to make methi pulav in hindi#how to make methi pulav