मैक्सिकन फ्राइड राइस
उबले चावल को दें कॉन्टिनेंटल ट्विस्ट और बनाएं स्पाइसी मैक्सिकन फ्राइड राइस. जानें क्या है इस जायकेदार राइस की रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- बासमती चावल 2 कप उबले हुए, ऑलिव ऑयल 1 चम्मच, लहसुन कटी हुई 1 चम्मच, बारीक कटी प्याज आधा कप, बारीक कटी गाजर आधा कप, घिसी हुई लाल शिमला मिर्च 1 तिहाई कप, टोमैटो कैचप 2 चम्मच, चिली सॉस 1 चम्मच, ऑरीगेनो 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
-
2
तेल गरम होने के बाद इसमें लहसुन डालें फिर 1 मिनट के कुछ देर में कटी प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें.
-
3
इसके बाद इसमें गाजर और लाल शिमला मिर्च डालें 1-2 मिनट तक पकाएं.
-
4
अब उबले हुए चावल , नमक, चिली सॉस, ऑरीगेनो और टोमैटो कैचप डालकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं. फिर आंच बंद कर दें.
-
5
स्पाइसी मैक्सिकन फ्राइड राइस तैयार है.
-
6
इसे स्प्रिंग ऑनियन से गार्निशकर गरमागरम सर्व करें.
#rice
#mexican fried rice
#fried rice
#indian kitchen
#indian continental recipe
#leftover rice recipe
#mexican twist recipe
#how to make mexican fried rice recipe in hindi
#spicy fried rice