मैक्सिकन फ्राइड राइस

मैक्सिकन फ्राइड राइस

उबले चावल को दें कॉन्टिनेंटल ट्विस्ट और बनाएं स्पाइसी मैक्सिकन फ्राइड राइस. जानें क्या है इस जायकेदार राइस की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • बासमती चावल 2 कप उबले हुए, ऑलिव ऑयल 1 चम्‍मच, लहसुन कटी हुई 1 चम्‍मच, बारीक कटी प्‍याज आधा कप, बारीक कटी गाजर आधा कप, घिसी हुई लाल शिमला मिर्च 1 तिहाई कप, टोमैटो कैचप 2 चम्‍मच, चिली सॉस 1 चम्‍मच, ऑरीगेनो 1 चम्‍मच, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
- तेल गरम होने के बाद इसमें लहसुन डालें फिर 1 मिनट के कुछ देर में कटी प्‍याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें गाजर और लाल शिमला मिर्च डालें 1-2 मिनट तक पकाएं.
- अब उबले हुए चावल , नमक, चिली सॉस, ऑरीगेनो और टोमैटो कैचप डालकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं. फिर आंच बंद कर दें.
- स्‍पाइसी मैक्‍सिकन फ्राइड राइस तैयार है.
- इसे स्प्रिंग ऑनियन से गार्निशकर गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (94 ratings)
4 avg from 94 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैक्सिकन फ्राइड राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बासमती चावल 2 कप उबले हुए, ऑलिव ऑयल 1 चम्‍मच, लहसुन कटी हुई 1 चम्‍मच, बारीक कटी प्‍याज आधा कप, बारीक कटी गाजर आधा कप, घिसी हुई लाल शिमला मिर्च 1 तिहाई कप, टोमैटो कैचप 2 चम्‍मच, चिली सॉस 1 चम्‍मच, ऑरीगेनो 1 चम्‍मच, नमक स्‍वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes