Full Version →

ऐसे बनाइए पुदीना पुलाव, जानिए सही तरीका

राइस वेज,लंच,डिनर

पुदीना पुलाव एक ऐसी डिश है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें और 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर एक सीटी में उबाल लें.
  3. 3
    अब पुदीना, हरा धनिया, नींबू रस, अदरक, लहसुन , और नारियल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  4. 4
    इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही इसमें तेज पत्ता, दालचीनी , लौंग और छोटी इलायची का तड़का लगाएं.
  6. 6
    फिर प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  7. 7
    प्याज के भुनते ही इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    इसके बाद पैन में उबले चावल और नमक डालकर मिक्स करें.
  9. 9
    मिनट तक भूनने के बाद आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है पुदीना पुलाव. पुदीना और हरे धनिये से गार्निश कर रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो गार्निशिंग के तौर पर ऊपर से तली प्याज भी डाल स्कते हैं.
#how to make mint rice #mint #pudina #indian kitchen #indian recipe #mexican rice #schezwan rice #ghee rice #onion fried rice #pulao #veg biryani #tip sto make rice for biryani
View Full Version