Full Version →

मिनटों में ऐसे तैयार करें ये मिक्स वेज पुलाव

राइस वेज

यूं तो पुलाव खाना किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन कई बार इसे बनाने में समय बहुत लग जाता है. पर आज हम आपको बता रहे हैं किस तरह से मिनटों में टेस्टी और हेल्दी पुलाव तैयार कर सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  2. 2
    इसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं.
  3. 3
    फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  4. 4
    इसके बाद सभी सब्जियां डालकर 2 से 4 मिनट तक पका लें.
  5. 5
    जब सब्जियां नरम हो जाएं तब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
  6. 6
    अब चावल डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    फिर पानी और गरम मसाला डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पका लें.  
  8. 8
    तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
  9. 9
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर पुलाव प्लेट पर निकाल लें और हरे धनिये से सजा दें.
  10. 10
    तैयार है मिक्स वेज पुलाव. पापड़ और रायते के साथ सर्व करें.
#mix veg pulav #easy mix veg pulav #tasty mix veg pulav #homemade mix veg pulav #mix veg pulav bnae vidhi #mix veg pulav in hindi #how to make mix veg pulav in hindi #how to make mix veg pulav
View Full Version