मूंगफली तो आपने बहुत खाई होंगी पर क्या कभी बनाए हैं मूंगफली वाले चावल? बता दें कि यह खाने में बहुत बढ़िया लगते हैं. इसमें मूंगफली के साथ और भी कई चीजें डाली जाती हैं.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप मूंगफली, तीन सूखी लाल मिर्च, दो कप चावल, एक चौथाई कप उड़द दाल, एक चौथाई कप चना दाल, एक बड़ा चम्मच अदरक वाला तेल, आधा छोटा चम्मच हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच राई, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में 10-15 मिनट के लिए चावल को धोकर भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर एक सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
3
भाप के पूरी तरह से निकलते ही एक कटोरी में चावल निकालकर अदरक वाला तेल डालें और अच्छे से मिक्स कर ठंडा होने के लिए रख दें .
4
धीमी आंच में एक पैन में मूंगफली डालकर सूखा ही भूनें और कटोरी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
5
अब पैन में घी डालकर गरम करें.
6
घी के गरम होते ही हींग, सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल और चना दाल भूनें और आंच बंद कर दें. ( सभी चीजों को थोड़ा सा बचाकर रख लें.)
7
इस भूने हुए मिश्रण को ठंडाकर भुनी हुई मूंगफली के साथ मिक्स कर दरदरा पीस लें. (थोड़ी सी मूंगफली भी गार्निशिंग के लिए अलग रख दें.)
8
तैयार मिश्रण को चावल के साथ अच्छे से मिक्स कर दें.
9
मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
10
घी के गरम होते ही राई डालें.
11
राई के चटकते ही हींग , सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल और चना दाल भूनें और आंच बंद कर दें.
12
कटोरी में रखे चावल पर ये फ्राइड चीजें डालें और मूंगफली से गार्निश कर गरमागर्म सर्व करें.
#peanuts#moongfali#indian kitchen#indian recipe#how to make moongfali wale chawal recipe in hindi#moongfali pakoda#moongdali ki chikki#peanuts laddu#benefits of eating peanuts in winters#benefits of eating soaked peanuts#moongfali katli video rec