Full Version →

डिनर में बनाएं नमकीन तहरी

राइस वेज

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में खाना बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं चावल से बनने वाली नमकीन तहरी की रेसिपी जिसे आप भागते-दौड़ते भी आसानी से बना सकते हैं. यह स्वाद में बहुत लाजवाब लगती है.

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही इसमें राई डालकर तडकाएं.
  4. 4
    इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च, आलू, मटर, फूलगोभी और टमाटर डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    इस बीच चावल को धोकर साफ कर लें.
  6. 6
    सब्जियों में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
  7. 7
    अब चावल डालकर कुछ देर भून लें.
  8. 8
    पानी डालकर कड़छी की मदद से चलाएं और प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें और कुछ देर के बाद सीटी खोलकर चावल प्लेट में निकाल लें.
  10. 10
    तैयार है नमकीन तहरी. इसे दही या रायते के साथ सर्व करें.
#namkeen tehri #easy namkeen tehri #tasty namkeen tehri #home made namkeen tehri #namkeen tehri in hindi #how to make namkeen tehri in hindi #namkeen tehri bnae vidhi #how to make namkeen tehri
View Full Version