डिनर में बनाएं नमकीन तहरी

डिनर में बनाएं नमकीन तहरी

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में खाना बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं चावल से बनने वाली नमकीन तहरी की रेसिपी जिसे आप भागते-दौड़ते भी आसानी से बना सकते हैं. यह स्वाद में बहुत

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 2 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 1/2 शिमला मिर्च
  • 1 कप आलू
  • 1 कप फूलगोभी
  • 1 कप मटर
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें.
- मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें राई डालकर तडकाएं.
- इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च, आलू, मटर, फूलगोभी और टमाटर डालकर हल्का भून लें.
- इस बीच चावल को धोकर साफ कर लें.
- सब्जियों में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- अब चावल डालकर कुछ देर भून लें.
- पानी डालकर कड़छी की मदद से चलाएं और प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और कुछ देर के बाद सीटी खोलकर चावल प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है नमकीन तहरी. इसे दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (12 ratings)
3.6 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

डिनर में बनाएं नमकीन तहरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes