फूलकारी पुलाव पंजाब की लुप्त होती जा रही एक रेसिपी है. पुलाव का ये नाम वहां के कपड़ों पर की जाने वाली कलाकारी से लिया गया है, पर आजकल लोग इस डिश का स्वाद भूलते जा रहे हैं. इस बेहतरीन स्वाद वाले पुलाव की रेसिपी कुछ इस तरह है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक चौथाई कप खसखस, दो बड़ी कटोरी चावल, एक कप दूध, चुटकीभर केसर (दूध में भिगोया हुआ), पनीर 100 ग्राम, छोटे क्यूब में कटा हुआ, दो बड़ा चम्मच घी, लौंग 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, एक छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, आधा छोटा कप गाजर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप हरा मटर, छोटी इलायची 3-4, चक्रफूल 2, एक छोटा कटोरी काजू, एक छोटा कटोरी बादाम, एक छोटी कटोरी किशमिश, नमक स्वादानुसार, ऑरेंज फूड कलर 2-4 बूंद, ग्रीन फूड कलर 2-4 बूंद
🍳 विधि
1
फूलकारी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में खसखस, चावल और 2-4 बूंद तेल या फिर नींबू का रस डालकर उबालने के लिए रख दें.
2
चावल के अधपका होते ही आंच बंद कर दें और छन्नी से छानकर चावल का पानी निकाल लें.
3
अब चावल में दोनों कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
4
चावल को एक थाली में फैलाकर रखें ताकि इसका पानी सूख जाए और इसके दाने अलग-अलग हो जाएं.
5
अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
6
घी के गरम होते ही दालचीनी , इलाइची, काली मिर्च, लौंग और चक्रफूल डालकर भूनें.
7
काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं.
8
गाजर और मटर डालकर लगभग पांच मिनट तक भूनें.
9
अब खसखस वाले चावल, पनीर, केसर वाला दूध और बाकी का एक कप दूध भी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
10
तय समय बाद इसमें नमक मिलाएं फिर आंच बंद कर दें.
11
तैयार है फूलकारी पुलाव. बूंदी के रायते के साथ सर्व करें.
#pulao#indian kitchen#indian recipe#how to make phulkari pulao lost recipe of punjab in hindi#saffron#raisins#cashews#almonds#matar pulao#veg biryani#aalu rice#paneer panir tawa pulao#schezwan rice#pao bhaji masala rice#thai green rice#tomat