फूलकारी पुलाव
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

फूलकारी पुलाव

फूलकारी पुलाव पंजाब की लुप्त होती जा रही एक रेसिपी है. पुलाव का ये नाम वहां के कपड़ों पर की जाने वाली कलाकारी से लिया गया है, पर आजकल लोग इस डिश का स्वाद भूलते जा रहे हैं. इस बेहतरीन स्वाद वाले पुलाव

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक चौथाई कप खसखस, दो बड़ी कटोरी चावल, एक कप दूध, चुटकीभर केसर (दूध में भिगोया हुआ), पनीर 100 ग्राम, छोटे क्यूब में कटा हुआ, दो बड़ा चम्मच घी, लौंग 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, एक छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, आधा छोटा कप गाजर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप हरा मटर, छोटी इलायची 3-4, चक्रफूल 2, एक छोटा कटोरी काजू, एक छोटा कटोरी बादाम, एक छोटी कटोरी किशमिश, नमक स्वादानुसार, ऑरेंज फूड कलर 2-4 बूंद, ग्रीन फूड कलर 2-4 बूंद

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- फूलकारी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में खसखस, चावल और 2-4 बूंद तेल या फिर नींबू का रस डालकर उबालने के लिए रख दें.
- चावल के अधपका होते ही आंच बंद कर दें और छन्नी से छानकर चावल का पानी निकाल लें.
- अब चावल में दोनों कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- चावल को एक थाली में फैलाकर रखें ताकि इसका पानी सूख जाए और इसके दाने अलग-अलग हो जाएं.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही दालचीनी , इलाइची, काली मिर्च, लौंग और चक्रफूल डालकर भूनें.
- काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं.
- गाजर और मटर डालकर लगभग पांच मिनट तक भूनें.
- अब खसखस वाले चावल, पनीर, केसर वाला दूध और बाकी का एक कप दूध भी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
- तय समय बाद इसमें नमक मिलाएं फिर आंच बंद कर दें.
- तैयार है फूलकारी पुलाव. बूंदी के रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फूलकारी पुलाव एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे एक चौथाई कप खसखस, दो बड़ी कटोरी चावल, एक कप दूध, चुटकीभर केसर (दूध में भिगोया हुआ), पनीर 100 ग्राम, छोटे क्यूब में कटा हुआ, दो बड़ा चम्मच घी, लौंग 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, एक छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, आधा छोटा कप गाजर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप हरा मटर, छोटी इलायची 3-4, चक्रफूल 2, एक छोटा कटोरी काजू, एक छोटा कटोरी बादाम, एक छोटी कटोरी किशमिश, नमक स्वादानुसार, ऑरेंज फूड कलर 2-4 बूंद, ग्रीन फूड कलर 2-4 बूंद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes