सोया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आपने सोया की सब्जी तो बहुत खाई होगी, पर क्या कभी इसे मिक्स कर पुलाव बनाया है? यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप चावल
1 कप सोया चंक्स
1 कप मटर
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टीस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर एक सीटी में चावल उबाल लें और आंच बंद कर दें.
2
दूसरी तरफ मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी में सोया डालकर उबाल लें.
3
पुलाव बनाने के लिए अब मीडियम आंच में एक अलग पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भूनें.
5
अब इसमें सोया, मटर, और चावल डाल दें.
6
नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और 5-8 मिनट तक पकाएं .
7
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
8
तैयार है सोया मटर पुलाव.
#how to make soya peas pulao hotel style recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#soya#peas#tasty pulao#how to make tasty pulao#tips to make pulao