टोमैटो भात एक साउथ इंडियन डिश है. कर्नाटक में इसे बड़े चाव से खाया जाता है. इसमें टमाटर और मसालों की महक इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप चावल
4 टमाटर
2 लौंग
2 लहसुन कली
1 हरी मिर्च
1 टीस्पून जीरा
1 गाजर (बारीक कटी हुई)
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून नारियल (कद्दूकस किया हुआ), तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्रेशर कूकर में चावल, पानी और गाजर डालकर 2 सीटी में उबाल लें.
2
जब चावल उबल जाएं तो छलनी से छानकर पानी अलग कर लें.
3
अब ग्राइंडर जार में टमाटर, लौंग, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नारियल डालकर पेस्ट बना लें.
4
दूसरी तरफ मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
5
तेल के गर्म होने पर जीरा डालकर तड़काएं.
6
इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
7
प्यूरी में लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
8
फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
9
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
10
तैयार है टोमैटो भात. इसे हरे धनिये और टमाटर स्लाइस से गार्निश कर सर्व करें.
#tomato bath recipe#tomato bath recipe in hindi#tomato bath kaise banate hain#tomato bath kannada style#tomato bath hindi recipe#tomato bath recipe hindi mai video