स्वाद से भरपूर है ये टोमैटो भात

स्वाद से भरपूर है ये टोमैटो भात

टोमैटो भात एक साउथ इंडियन डिश है. कर्नाटक में इसे बड़े चाव से खाया जाता है. इसमें टमाटर और मसालों की महक इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप चावल
  • 4 टमाटर
  • 2 लौंग
  • 2 लहसुन कली
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 गाजर (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून नारियल (कद्दूकस किया हुआ), तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले प्रेशर कूकर में चावल, पानी और गाजर डालकर 2 सीटी में उबाल लें.
- जब चावल उबल जाएं तो छलनी से छानकर पानी अलग कर लें.
- अब ग्राइंडर जार में टमाटर, लौंग, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नारियल डालकर पेस्ट बना लें.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होने पर जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
- प्यूरी में लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- फिर चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है टोमैटो भात. इसे हरे धनिये और टमाटर स्लाइस से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद से भरपूर है ये टोमैटो भात एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes