वांगी भात (vangi bath) कर्नाटक के खास व्यंजनों में से है. चावल को बैंगन के साथ पकाया जाता है. इसका स्वाद वाकई में बहुत शानदार लगता है.
Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप चावल, आवश्यकतानुसार तेल, एक प्याज, पतली स्लाइस में कटा हुआ, एक हरी मिर्च, कटी हुई, दो बैंगन, आधा कप मटर के दाने, आवश्यकतानुसार नींबू का रस
स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच सूखा नारियल पाउडर, एक तेजपत्ता, तीन हरी इलायची, चार-पांच करी पत्ता, तीन कप पानी, आधा छोटा चम्मच जीरा, वांगी भात के लिए पाउडर, चार-पांच साबुत लाल मिर्च, दो बड़ा चम्मच साबुत धनिया, एक बड़ा चम्मच चना दाल, आधा छोटा बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक बड़ा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, चार लौंग, एक इंच टुकड़ा दालचीनी
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें.
2
फिर इसमें तीन कप पानी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें.
3
जब चावल 80 प्रतिशत तक पक जाए तो इसे पानी से निकालकर एक प्लेट पर फैलाकर रख दें.
4
इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही रखें और इसमें साबुत धनिया, लाल मिर्च, दाल चीनी, लौंग, उड़द दाल और चना दाल को 4-5 मिनट तक सेंक लें.
5
कुछ देर ठंडा करने के बाद पीसकर पाउडर बना लें.
6
अब उसी कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, तेज पत्ता, हरी इलायची डालकर भूनें.
7
फिर इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, नारियल का बूरा, प्याज डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
8
इसके बाद इसमें कटा हुए बैंगन, मटर के दाने, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
9
कड़ाही 8-10 मिनट के लिए ढक दें ताकि सब्जियां हल्की से पक जाएं.
10
तय समय बाद ढक्कन हटाएं और इसमें पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें एक-दो बड़ा चम्मच पानी डाल दें ताकि मसाला अच्छी तरह पक जाए.
11
5 मिनट तक अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें चावल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
12
वांगी भात या बैंगन राइस को धनियापत्ती से सजाकर पापड़ वा रायता के साथ खाएं और दूसरों को खिलाएं.
#Vangi bath recipe#how to make vangi bath recipe#Vangi Bath Recipe With Step By Step#how to make maharashtra special vanghi bhat recipe in hindi#mumbai famous vada pav recipe video in hindi#how to make baingan bhanja recipe in hindi#how to make pav