Vangi Bath बनाने की आसान रेसिपी

Vangi Bath बनाने की आसान रेसिपी

वांगी भात (vangi bath) कर्नाटक के खास व्यंजनों में से है. चावल को बैंगन के साथ पकाया जाता है. इसका स्वाद वाकई में बहुत शानदार लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप चावल, आवश्यकतानुसार तेल, एक प्याज, पतली स्लाइस में कटा हुआ, एक हरी मिर्च, कटी हुई, दो बैंगन, आधा कप मटर के दाने, आवश्यकतानुसार नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच सूखा नारियल पाउडर, एक तेजपत्ता, तीन हरी इलायची, चार-पांच करी पत्ता, तीन कप पानी, आधा छोटा चम्मच जीरा, वांगी भात के लिए पाउडर, चार-पांच साबुत लाल मिर्च, दो बड़ा चम्मच साबुत धनिया, एक बड़ा चम्मच चना दाल, आधा छोटा बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक बड़ा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, चार लौंग, एक इंच टुकड़ा दालचीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें.
- फिर इसमें तीन कप पानी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें.
- जब चावल 80 प्रतिशत तक पक जाए तो इसे पानी से निकालकर एक प्लेट पर फैलाकर रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही रखें और इसमें साबुत धनिया, लाल मिर्च, दाल चीनी, लौंग, उड़द दाल और चना दाल को 4-5 मिनट तक सेंक लें.
- कुछ देर ठंडा करने के बाद पीसकर पाउडर बना लें.
- अब उसी कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, तेज पत्ता, हरी इलायची डालकर भूनें.
- फिर इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, नारियल का बूरा, प्याज डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें कटा हुए बैंगन, मटर के दाने, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- कड़ाही 8-10 मिनट के लिए ढक दें ताकि सब्जियां हल्की से पक जाएं.
- तय समय बाद ढक्कन हटाएं और इसमें पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें एक-दो बड़ा चम्मच पानी डाल दें ताकि मसाला अच्छी तरह पक जाए.
- 4-5 मिनट तक अच्छी तरह पकाने के बाद इसमें चावल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- वांगी भात या बैंगन राइस को धनियापत्ती से सजाकर पापड़ वा रायता के साथ खाएं और दूसरों को खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Vangi Bath बनाने की आसान रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप चावल, आवश्यकतानुसार तेल, एक प्याज, पतली स्लाइस में कटा हुआ, एक हरी मिर्च, कटी हुई, दो बैंगन, आधा कप मटर के दाने, आवश्यकतानुसार नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes