टेस्टी और यमी मटर पुलाव बनाने की विधि

टेस्टी और यमी मटर पुलाव बनाने की विधि

पुलाव का नाम सुनते ही सबसे पहले ख्याल आता है मटर का. सफेद चावलों के बीच हरी मटर पड़ जाए तो स्वाद भी बढ़ जाता है और उसकी रंगत भी बढ़ जाती है. जानिए मटर पुलाव की बनाने की तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बासमती चावल, आधा कप हरी मटर के दाने (ताजा या फ्रोजन), दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा
  • 2 लौंग
  • 1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ, आधा बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा बड़ा चम्मच तेल, आधा बड़ा चम्मच घी
  • 2 कप पानी, नमक स्वादुनसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- चावल को 3-4 बार पानी से धो लें और 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. 15 मिनट के बाद चावल में से अतिरिक्त पानी निकाल दें.
- एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल और घी साथ में गरम करें. दालचीनी का टुकड़ा और लौंग डालें. जब लौंग फूटने लगे तब अदरक-लहसुन का पेस्ट , हरी मिर्च और प्याज डाल दें.
- प्याज को हल्के गुलाबी रंग का हो जाने तक भूनें. इसमें लगभग 1-2 मिनट लगेंगे.
- फिर इसमें भिगोए हुए चावल और हरी मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिला लें और 1-2 मिनट तक पकाएं.
- 2 कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह चला लें. और इसे को उबलने दें.
- जब यह उबलने लगे तब आंच कम कर दें और 10 मिनट के लिए ढक कर पका लें.
- 10 मिनट के बाद ढक्कन हटा दें और देखें कि चावल पक गए हैं या नहीं. अगर नहीं, तो थोड़ा और पानी डालें और कुछ और समय के लिए पकाएं. बीच में ढक्कन न खोलें नहीं तो चावल ठीक से नहीं पक पाएंगे.
- गैस बंद कर दें और इसे 7-8 मिनट के लिए (ढक्कन के साथ) रहने दे. ताकि चावल का दाना अच्छी तरह से फूल जाये.
- अब ढक्कन हटा दें और पुलाव को कड़छी से मिला लें.
- पुलाव को सर्विंग बाउल में निकालें और दाल फ्राई के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (231 ratings)
3.9 avg from 231 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टेस्टी और यमी मटर पुलाव बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल, आधा कप हरी मटर के दाने (ताजा या फ्रोजन), दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes