ये है जर्दा पुलाव बनाने की विधि
ईद के मौके पर बनने वाला जर्दा पुलाव खाने के स्वाद और त्योहार दोनों का मजा बढ़ा देता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 250 ग्राम बासमती
- 1 चक्र फूल
- 3-4 लौंग
- 1/4 कप घी या तेल
- 3-4 हरी इलायची
- 200 ग्राम चीनी
- 2 चम्मच बादाम
- 2 चम्मच पिस्ता स्लाइस
- 2 चम्मच किशमिश
- 2 चम्मच नारियल, बारीक कटा हुआ
- 100 ग्राम मुरब्बा
- 100 ग्राम खोया या गुलाब जामुन इच्छानुसार
- 1 चम्मच केवड़ा या फूड कलर
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले बासमती चावल को एक या आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें और फिर उसके बाद इन्हें अच्छी तरह धोकर अलग रख लें.
-
2
अब एक बड़े पैन में जरुरत अनुसार पानी डालकर उसमें चक्र फूल, फूड कलर और लौंग डाल कर उबालें और उसके बाद उसमें चावल डालकर उबाल लें.
-
3
जब चावल पक जाए तो पानी निकाल कर इसे किनारे रख दें और पैन में घी डालकर गरम करें.
-
4
अब उसमें इलायची, चावल, चीनी, छिलका निकाला हुआ बादाम, पिस्ता, नारियल और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
5
गैस को धीमा कर दें और ढक्कन बंद कर दें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए.
-
6
कुछ देर के बाद आंच को तेज करें और ढक्कन हटा कर चावल को चलाएं. जब पानी सूख जाए, तब मुरब्बा डाल कर हल्की आंच पर पैन कवर कर के 10 मिनट तक पकाएं.
-
7
अब आंच बंद कर दें और ऊपर से केवड़े का पानी, खोया या फिर गुलाब जामुन डालकर मिक्स करें.
-
8
जर्दा पुलाव तैयार है. काजू के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें.
#zarda pulao recipe
#zarda pulao recipe in hindi
#How to make zarda pulao recipe at home
#Homemade zarda pulao recipe
#Eid Special
#Festival Food Special