ये है जर्दा पुलाव बनाने की विधि
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

ये है जर्दा पुलाव बनाने की विधि

ईद के मौके पर बनने वाला जर्दा पुलाव खाने के स्‍वाद और त्‍योहार दोनों का मजा बढ़ा देता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम बासमती
  • 1 चक्र फूल
  • 3-4  लौंग
  • 1/4 कप  घी या तेल
  • 3-4 हरी इलायची
  • 200 ग्राम चीनी
  • 2 चम्‍मच  बादाम
  • 2 चम्‍मच  पिस्‍ता स्‍लाइस
  • 2 चम्‍मच  किशमिश
  • 2 चम्‍मच नारियल, बारीक कटा हुआ
  • 100 ग्राम  मुरब्‍बा
  • 100 ग्राम  खोया या गुलाब जामुन इच्‍छानुसार
  • 1 चम्‍मच  केवड़ा या फूड कलर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बासमती चावल को एक या आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें और फिर उसके बाद इन्‍हें अच्‍छी तरह धोकर अलग रख लें.
- अब एक बड़े पैन में जरुरत अनुसार पानी डालकर उसमें चक्र फूल, फूड कलर और लौंग डाल कर उबालें और उसके बाद उसमें चावल डालकर उबाल लें.
- जब चावल पक जाए तो पानी निकाल कर इसे किनारे रख दें और पैन में घी डालकर गरम करें.
- अब उसमें इलायची, चावल, चीनी, छिलका निकाला हुआ बादाम, पिस्‍ता, नारियल और किशमिश डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- गैस को धीमा कर दें और ढक्‍कन बंद कर दें ताकि चीनी अच्‍छी तरह घुल जाए.
- कुछ देर के बाद आंच को तेज करें और ढक्‍कन हटा कर चावल को चलाएं. जब पानी सूख जाए, तब मुरब्‍बा डाल कर हल्‍की आंच पर पैन कवर कर के 10 मिनट तक पकाएं.
- अब आंच बंद कर दें और ऊपर से केवड़े का पानी, खोया या फिर गुलाब जामुन डालकर मिक्‍स करें.
- जर्दा पुलाव तैयार है. काजू के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (62 ratings)
4.2 avg from 62 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है जर्दा पुलाव बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बासमती और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes