Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव

राइस वेज

चीज और खोया से तैयार मोती इस डिश की शान है. उत्तर प्रदेश में खास मौकों पर बनाई जाने वाली यह डिश अब गायब होती जा रही है. इसके स्वाद को जिंदा रखने के लिए पकवानगली लेकर आया है इसकी रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मोती बनाने की विधि:
  2. 2
    एक बर्तन में चीज, इलायची पाउडर, आधा चम्मच कॉर्न स्टार्च, चावल का आटा और नमक मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
  3. 3
    अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार देते हुए बीच में हल्का सा दबाएं और चीज कटोरी का शेप दें. (जैसे मोमोज या भरवां टिक्की बनाने के लिए करते हैं).
  4. 4
    दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में खोया और टूटी-फ्रूटी का मिश्रण तैयार कर इसकी भी लोइयां बना लें.
  5. 5
    चीज कटोरी के बीच की खाली जगह में खोये की लोई भरें और हल्के हाथों से गोलाकार देते मोती बंद कर दें. ऊपर से हल्का सा कॉर्न स्टार्च भी छिड़क दें.
  6. 6
    धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  7. 7
    तेल के गर्म होते ही मोतियों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रखें.
  8. 8
    अब मोतियों पर चांदी का वर्क लगाएं.
  9. 9
    पुलाव बनाने की विधि
  10. 10
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
  11. 11
    घी के गर्म होते ही इलायची, दालचीनी, लौंग, जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें.
  12. 12
    जीरे के चटकते ही काजू, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, चीनी और पानी मिलाकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
  13. 13
    तय समय के बाद पैन में बासमती चावल डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
  14. 14
    पहला उबाल आते ही पैन को दोबारा ढककर लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
  15. 15
    तय समय के बाद फ्राइड प्याज, केसर वाला दूध और साथ ही आधा कप प्लेन दूध मिलाकर दोबारा 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  16. 16
    काजू मोती पुलाव तैयार है. इसे एक प्लेट में निकालकर मोतियों से गार्निश कर सर्व करें.
  17. 17
    फोटो: www.couponraja.in
#pearl #cheese #khoya #tuti-fruti #indian kitchen #indian recipe #traditional recipe of uttar pradesh #lost recipes #corn flour #rice flour #cardamom powder #basmati rice #kaju moti pulao recipe in hindi pakwangali #cinnamon #cardamom #cloves #cumin seeds
View Full Version