ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- मोती बनाने के लिए:
- 2 बड़ा टुकड़ा चीज (मीडियम आकार के)
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च/फ्लोर
- 1बड़ा चम्मच चावल का आटा, नमक स्वादानुसार
- 3 बड़ा चम्मच खोया ( मिल्क पाउडर, घी, पानी से बना हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच टूटी-फ्रूटी, तेल तलने के लिए, पुलाव बनाने के लिए:
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 3 साबुत इलायची
- 2 साबुत दालचीनी
- 2 लौंग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 तेजपत्ता, काजू (भिगोया हुआ), नमक स्वादानुसार
- 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनियापत्ती
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पुदीना पत्ता, चुटकीभर चीनी, पानी जरूरत के अनुसार
- 1 बड़ा कटोरी बासमती चावल (भिगोया हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच फ्राइड प्याज
- 1 बड़ा चम्मच केसर वाला दूध
- 1/2 कप दूध
विधि
- एक बर्तन में चीज, इलायची पाउडर, आधा चम्मच कॉर्न स्टार्च, चावल का आटा और नमक मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
- अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार देते हुए बीच में हल्का सा दबाएं और चीज कटोरी का शेप दें. (जैसे मोमोज या भरवां टिक्की बनाने के लिए करते हैं).
- चीज कटोरी के बीच की खाली जगह में खोये की लोई भरें और हल्के हाथों से गोलाकार देते मोती बंद कर दें. ऊपर से हल्का सा कॉर्न स्टार्च भी छिड़क दें.
- तेल के गर्म होते ही मोतियों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रखें.
- अब मोतियों पर चांदी का वर्क लगाएं.
पुलाव बनाने की विधि
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही इलायची, दालचीनी, लौंग, जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही काजू, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, चीनी और पानी मिलाकर 5 से 7 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद पैन में बासमती चावल डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- पहला उबाल आते ही पैन को दोबारा ढककर लगभग 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद फ्राइड प्याज, केसर वाला दूध और साथ ही आधा कप प्लेन दूध मिलाकर दोबारा 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- काजू मोती पुलाव तैयार है. इसे एक प्लेट में निकालकर मोतियों से गार्निश कर सर्व करें.
फोटो: www.couponraja.in
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मोती बनाने के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले मोती बनाने के लिए: तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव बनाने के लिए मोती बनाने के लिए: के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच या डिनर में बनाइए काजू मोती पुलाव एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT