स्वाद में मजेदार लगता है ये काजू पुलाव
काजू पुलाव में काजू और चावल से मिलाकर बनाई चावल की डिश है. टेस्टी होने के साथ ही यह हेल्दी भी है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 1 कप काजू
- 2 कप बासमती चावल
- 1 कप बारीक कटी हुई प्याज
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
- 2 हरी इलायची
- 4-5 लौंग
- 1 इंच टुकड़ा दालचीनी का
- 1 चक्रीफूल
- 2 टेबलस्पून घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
चावल में दो गिलास पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
-
2
इसके बाद प्रेशर कूकर में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
-
3
घी के गर्म होने इसमें हरी इलायची, लौंग, दालचीनी , चक्री फूल डालकर भुनें.
-
4
मसालों के भुनते ही लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुनें.
-
5
चावल का पानी छान लें.
-
6
इसके बाद कूकर में काजू , चावल और नमक डालकर मिलाएं.
-
7
फिर डेढ़ गिलास पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी लगा लें.
-
8
सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. कूकर प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
-
9
काजू पुलाव को प्लेट पर निकालें और रायते के साथ खाएं-खिलाएं.
#kaju pulao recipe in hindi
#kaju pulao recipe in pakwangali
#simple kaju rice
#hyderabadi kaju biryani recipe
#hyderabadi kaju rice
#kaju biryani in hindi
#kaju biryani in hyderabad
#काजू पुलाव रेसिपी