स्वाद में मजेदार लगता है ये काजू पुलाव

स्वाद में मजेदार लगता है ये काजू पुलाव

काजू पुलाव में काजू और चावल से मिलाकर बनाई चावल की डिश है. टेस्टी होने के साथ ही यह हेल्दी भी है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप काजू
  • 2 कप बासमती चावल
  • 1 कप बारीक कटी हुई प्याज
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 2 हरी इलायची
  • 4-5 लौंग
  • 1 इंच टुकड़ा दालचीनी का
  • 1 चक्रीफूल
  • 2 टेबलस्पून घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- चावल में दो गिलास पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- इसके बाद प्रेशर कूकर में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- घी के गर्म होने इसमें हरी इलायची, लौंग, दालचीनी , चक्री फूल डालकर भुनें.
- मसालों के भुनते ही लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुनें.
- चावल का पानी छान लें.
- इसके बाद कूकर में काजू , चावल और नमक डालकर मिलाएं.
- फिर डेढ़ गिलास पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी लगा लें.
- सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें. कूकर प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
- काजू पुलाव को प्लेट पर निकालें और रायते के साथ खाएं-खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में मजेदार लगता है ये काजू पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप काजू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes