पुलाव खाना हर कोई बहुत पसंद करता है पर क्या कभी आपने कश्मीरी पुलाव ट्राई किया है? इसका स्वाद बहुत ही बेमिसाल होता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप बासमती चावल
7 से 8 काजू (भुने हुए)
7 से 8 बादाम (भुने हुए)
1 टेबलस्पून अनार के दाने, सेब (आधा कटा हुआ)
3 लौंग
1 इंच दालचीनी (दरदरी पिसी हुई)
2 से 3 हरी इलायची (पिसी हुई)
1 तेज पत्ता
2 बड़ी इलायची
1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
1 टीस्पून चीनी
1 टीस्पून केसर, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बासमती चावल साफ कर पानी में करीब आधा घंटा के लिए भिगोकर रख दें.
2
मीडियम आंच पे एक पैन में घी गर्म कर तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर भून लें.
3
अब खड़े मसालों में कश्मीरी लाल मिर्च, चीनी, केसर और नमक मिलाकर एक मिनट तक चलाएं.
4
उसके बाद भीगे चावलों को मसालों में अच्छे से मिलाकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई कर लें.
5
फिर चावल में 2 कप पानी डालें और पैन को 10 से 12 मिनट तक ढककर रख दें.
6
जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर चावल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
7
अब पके चावल में बादाम, काजू, अनार के दाने और सेब को अच्छे से मिक्स करें.
8
तैयार है कश्मीरी पुलाव. सलाद और रायते के साथ सर्व करें.
#kashmiri pulao#kashmiri pulao recipe#kashmiri pulao recipe easy#recipe of kashmiri pulao#kashmiri pulao recipe in hindi#how to make kashmiri pulao#how to make kashmiri pulao at home#kashmiri pulao kaise banate hai#kashmiri pulao recipe video#kash