ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी पुलाव

ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी पुलाव

पुलाव खाना हर कोई बहुत पसंद करता है पर क्या कभी आपने कश्मीरी पुलाव ट्राई किया है? इसका स्वाद बहुत ही बेमिसाल होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 7 से 8 काजू (भुने हुए)
  • 7 से 8 बादाम (भुने हुए)
  • 1 टेबलस्पून अनार के दाने, सेब (आधा कटा हुआ)
  • 3 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी (दरदरी पिसी हुई)
  • 2 से 3 हरी इलायची (पिसी हुई)  
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून चीनी
  • 1 टीस्पून केसर, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बासमती चावल साफ कर पानी में करीब आधा घंटा के लिए भिगोकर रख दें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में घी गर्म कर तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर भून लें.
- अब खड़े मसालों में कश्मीरी लाल मिर्च, चीनी, केसर और नमक मिलाकर एक मिनट तक चलाएं.
- उसके बाद भीगे चावलों को मसालों में अच्छे से मिलाकर 1 से 2 मिनट तक फ्राई कर लें.
- फिर चावल में 2 कप पानी डालें और पैन को 10 से 12 मिनट तक ढककर रख दें.
- जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर चावल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- अब पके चावल में बादाम, काजू, अनार के दाने और सेब को अच्छे से मिक्स करें.
- तैयार है कश्मीरी पुलाव. सलाद और रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज कश्मीरी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes