बसंत पंचमी के खास मौके पर हर घर में मीठे पीले चावल बनाए जाते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
39 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप बासमती चावल
1/2 टीस्पून केसर (आधा कप दूध में भिगो दें)
3 कप चीनी
14 से 15 कटे हुए काजू, आधी छोटी कटोरी नारियल का बूरा
10 कटे हुए बादाम
8 से 10 किशमिश
5 से 6 पिसी इलाइची
4-5 लौंग
2 बड़ा चम्मच घी
3 कप पानी
3 हरी इलायची
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को साफ कर अच्छे से धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद चावल का पानी निकालकर इसे एक प्लेट पर फैला दें.
3
मीडियम आंच पर एक प्रेशर कूकर में चावल, 3 कप पानी, केसर वाला दूध , एक बड़ा चम्मच घी और चीनी डालकर 2 सीटी लगाते हुए आंच बंद कर दें.
4
इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में अब एक बड़ा चम्मच घी डालकर गरम करें.
5
जब घी गरम हो जाए तो इसमें लौंग, काजू, बादाम, इलायची पाउडर और नारियल डालकर मध्यम आंच पर हल्का फ्राई कर लें.
6
फिर पके हुए चावल, किशमिश और पिसी इलाइची कढ़ाई में डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. इसे 1 मिनट तक चलाते हुए पकाकर आंच बंद करके 1 मिनट के लिए कड़ाही को ढक दें.
7
तैयार हैं मीठे पीले चावल.
#basant panchami yellow rice recipe in hindi#vasant panchami recipes#Recipes for Basant Panchami#Vasant Panchami Indian Food Recipes#Basant Panchami Food#Panchami Dessert Recipe#reason behind yellow food serving to goddess saraswati during basant pan