Full Version →

मेथी पुलाव

राइस वेज

अब ताजी मेथी आने लगी है तो चावल व मेथी के साथ एक मजेदार डिश बनाते हैं. इसका नाम है मेथी पुलाव. जानते हैं इसका तरीका -

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
231 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मिनट के लिए चावल गर्म पानी में भिगो दें.
  2. 2
    कड़ाही या कूकर में घी गर्म करें और इसमें दालचीनी, लौंग, इलायची के दाने और करी पत्ते डाल दें.
  3. 3
    जब ये भुन जाएं तो बर्तन में मेथी के साफ किए व धुले पत्ते डाल दें.
  4. 4
    मध्यम आंच पर पत्तों का रंग बदल जाने तक फ्राई करें.
  5. 5
    इसके बाद हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    बर्तन में डेढ़ कप (एक कप अगर कूकर में बना रहे हैं तो) पानी डालकर उबाल आने दें और फिर भिगोए हुए चावल डालकर दोबारा उबाल आने दें.
  7. 7
    अब धीमी आंच पर रखकर पकने दें. बीच में एक या दो चम्मच से चावल हिलाते दें.
  8. 8
    अगर कूकर में बना रहे हैं तो एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और फिर दूसरी सीटी आने से पहले गैस बंद कर दें. 5 मिनट के बाद ढक्कन खोल दें.
  9. 9
    नोट - * चावल को ज्यादा न मिक्स करें वरना ये टूट जाएंगे.
  10. 10
    * मेथी के पत्तों को बारीक नहीं काटें. वरना पकने के बाद इनका कड़वा टेस्ट आएगा.
  11. 11
    * अगर आपके पास अमचूर पाउडर न हो तो एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालें.
#methi pulao #rice #pulao
View Full Version