ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी, छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 3-4 लौंग
- 2 इलायची
- 7-8 करी पत्ते
- स्वादानुसार नमक
विधि
- कड़ाही या कूकर में घी गर्म करें और इसमें दालचीनी, लौंग, इलायची के दाने और करी पत्ते डाल दें.
- जब ये भुन जाएं तो बर्तन में मेथी के साफ किए व धुले पत्ते डाल दें.
- मध्यम आंच पर पत्तों का रंग बदल जाने तक फ्राई करें.
- इसके बाद हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- बर्तन में डेढ़ कप (एक कप अगर कूकर में बना रहे हैं तो) पानी डालकर उबाल आने दें और फिर भिगोए हुए चावल डालकर दोबारा उबाल आने दें.
- अब धीमी आंच पर रखकर पकने दें. बीच में एक या दो चम्मच से चावल हिलाते दें.
- अगर कूकर में बना रहे हैं तो एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और फिर दूसरी सीटी आने से पहले गैस बंद कर दें. 5 मिनट के बाद ढक्कन खोल दें.
नोट - * चावल को ज्यादा न मिक्स करें वरना ये टूट जाएंगे.
* मेथी के पत्तों को बारीक नहीं काटें. वरना पकने के बाद इनका कड़वा टेस्ट आएगा.
* अगर आपके पास अमचूर पाउडर न हो तो एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेथी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मेथी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मेथी पुलाव बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मेथी पुलाव रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मेथी पुलाव बनाने के लिए एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मेथी पुलाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मेथी पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मेथी पुलाव एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT