Full Version →

ऐसे बनाई जाती है चेट्टीनाड मशरूम बिरयानी

राइस वेज

चेट्टीनाड मशरूम बिरयानी दक्षिण भारतीय डिश है जिसे खासतौर पर साउथ के चेट्टीनाड इलाके में बनाया जाता है. अगर आप मशरूम खाना पसंद करते हैं और आज लंच में चावल खाने का मन है तो देर किस बात की. फटाफट जानें रेसिपी और बनाएं चेट्टीनाड के स्टाइल में मशरूम बिरयानी.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मशरूम को मैरिनेड करने की सभी सामग्रियों के साथ अच्छे से मिक्स कर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
  2. 2
    वहीं दूसरी ओर चावल को भी आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें.
  3. 3
    तय समय के बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही तेजपत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर भूनें और आंच धीमी कर दें.
  5. 5
    इनके भुनते ही मैरिनेड किया हुआ मशरूम डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिला लें और पकने रख दें. 
  6. 6
    मशरूम के सॉफ्ट होते ही नारियल का दूध, चावल, पानी और नमक मिलाएं और 15 से 20 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद आप देखेंगे कि चावल का पानी पूरी तरह से सूख चुका है और बिरयानी तैयार है.
  8. 8
    फ्राइड प्याज और बारीक कटी धनियापत्ती से गार्निश कर रायते के साथ सर्व करें.
#mushroom biryani #biryani #rice #indian kitchen #indian recipe #chettinad #south indian style #traditional dish #chettinad fish curry #chettinad mushroom birynai recipe in hindi pakwangali #fried onions #coconut milk #ginger-garlic paste #clove #cinnamon
View Full Version