ऐसे बनाइए चना पालक राइस
चावल को कई अलग-अलग अंदाज में बनाया जाता है. इन्ही में से एक स्वाद है ये चना पालक राइस. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कप उबले हुए काले चने
- 1 कप कटा हुआ पालक
- 2 कप उबले हुए चावल
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून जीरा, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गरम करें.
-
2
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें.
-
3
इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर दो मिनट तक पकाएं.
-
4
जब सब्जियां भुन जाएं तो उसमें पालक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, जीरा डालकर 3 मिनट तक पकाएं.
-
5
फिर इस मिश्रण में उबले हुए काले चने व चावल डालकर 5 मिनट तक पका लें.
-
6
पालक-चना राइस तैयार होने के बाद इसे रायते के साथ परोसें. चाहें तो पालक का रायता बना लें.
#palak chana rice spinach chickpeas rice recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#spinach
#palak
#chana
#chickpeas