Full Version →

लंच में बनाएं पालक पनीर पुलाव

राइस वेज

अब तक आपने पालक-पनीर का स्वाद सब्जी में ही चखा होगा. इस टेस्ट को एक अलग डिश में ट्राई करने के लिए आजमाएं यह  पालक-पनीर पुलाव की रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
39 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल साफ करके धो लें. इन्हें 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. 2
    अब कूकर में पानी, एक चम्मच घी या तेल और चावल डालकर ढक्कन लगाएं. फिर कूकर को गैस पर रखें और चावल उबाल लें.
  3. 3
    कूकर में एक सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. दूसरी सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  4. 4
    अब गैस पर पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और कालीमिर्च का तड़का लगाएं.
  5. 5
    इसके बाद तड़के में प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  6. 6
    जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
  7. 7
    टमाटर नर्म होकर पक जाएं तो पैन में डालकर मिक्स करें. पालक को ढककर मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    अब पैन से ढक्कन हटाकर इसमें उबले चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  9. 9
    चावल को 2 से 3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार हैं पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही या रायते के साथ सर्व करें.
#palak paneer pulao recipe #palak paneer #pulao recipe #palak paneer pulao recipe in hindi #how to make palak paneer pulao #palak paneer recipe
View Full Version