Full Version →

पालक के सीजन में न भूलें होटल जैसा पालक राइस बनाना

राइस वेज

ठंड का सीजन आते ही मार्केट में पालक मिलना शुरू हो जाता है. पालक से एक नहीं बल्कि कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं जिनमें से एक है पालक राइस.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक मिक्सर जार में पालक, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की कलियां डालकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा , तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और जावित्री डालकर भूनें.
  4. 4
    इनके भुनते ही इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ं
  5. 5
    प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही पालक की प्यूरी मिलाएं और आंच धीमी कर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    तय समय के बाद चावल डालकर कड़छी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  7. 7
    नमक और पानी मिलाएं. नींबू का रस डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें.
  8. 8
    सीटी लगाकर आंच बंद कर दें और पूरा प्रेशर निकल जाने के बाद ही ढक्कन खोलें.
  9. 9
    तैयार है पालक राइस. रायते के साथ सर्व करें. 
#palak rice winter special recipe in hindi #palak paneer #palak paratha parantha #palak pakoda #indian kitchen #indian recipe
View Full Version