पनीर तवा पुलाव एक ऐसी लाजवाब डिश है जिसे खाना हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं. अगर आप भी चखना चाहते हैं इसका स्वाद तो पकवानगली में जानें इसकी रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप चावल (पके हुए)
100 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, एक गाजर (पतले टुकड़ों में कटा हुआ), एक शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप मटर, एक आलू (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (लंबे आकार में कटी हुई), आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन, आधी छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़ा चम्मच मक्खन, आधा कप बारीक कटी धनिया पत्ती
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
2
मक्खन के गरम होते ही पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकालकर रख दें.
3
इसी पैन में अब अदरक और लहसुन का पेस्ट भूनें.
4
पेस्ट के भुनते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
5
अब टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, पत्तागोभी, आलू, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें.
6
अब चावल, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि चावल और मसाले आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं.
7
अंत में हरा धनिया और पनीर के फ्राइड टुकड़े डालें, चावल के साथ मिक्स कर आंच बंद कर दें.
8
तैयार है पनीर तवा पुलाव. सलाद और रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.