अक्सर रात के बने चावल बच जाने पर हम इसे छौंक कर ही खाते हैं. लेकिन आप इससे कई नई डिशेस भी बना सकते हैं जैसे राजस्थानी स्टाइल में नमकीन ओलिया. नमकीन ओलिया नमकीन दही चावल होता है जिसे एक अलग ही अंदाज में बनाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप चावल (रात के बचे हुए या फिर ताजा बनाए हुए)
2 कप दही
1 टेबलस्पून जीरा
1 टीस्पून पीली सरसों
1 टीस्पून राई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में दही लें.
2
अब इसमें चावल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें.
3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
4
तेल के गर्म होते ही इसमें राई, जीरा और सरसों डालकर तड़का बनाएं.
5
इनके चटकते ही आंच बंदकर इसे चावल पर तुरंत डाल दें.
6
तैयार है नमकीन ओलिया. हरे धनिये से गार्निश कर, ठंडा कर सर्व करें.
#rajasthani traditional dish namkeen oliya namkeen dahi chawal recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#rajasthani dish#rice dish#leftover rice dish