पुलाव में राजस्थान का जायका चखना चाहते हैं तो वहां के चना दाल पुलाव की इस रेसिपी से दाल और चावल का मिला-जुला मजेदार स्वाद लें.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
78 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप बासमती चावल
1/4 कप चना दाल, एक प्याज, कटा हुआ
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 लौंग
4 काली मिर्च, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, एक तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
4 बड़े चम्मच घी या तेल
2 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले चना दाल को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
2
चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें.
3
अब पैन में घी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें.
4
जब तेज पत्ता ब्राउन हो जाए तो पैन में प्याज डालकर हल्के ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
5
इसके प्याज में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसे 10 सैकेंड पकाएं.
6
फिर चना दाल को पानी से निकालकर मसालों में डालें और मिक्स करें.
7
दाल को तब तक पकाएं जब तक इसमें से घी अलग होता नजर न आने लगे.
8
अब चावल को पानी से निकालकर पैन में डालें और चलाएं.
9
इसके बाद चावल में 2 कप पानी डालकर पैन को ढक दें.
10
चावल को नर्म होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
11
जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो ढक्कन हटाकर इन्हें चलाएं और गैस बंद कर दें.
12
तैयार हैं राजस्थानी चना दाल पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#rajsthani chana dal pulao#pulao recipe#rajsthani food#rajsthani chana dal pulao recipe in hindi#how to make rajsthani chana dal pulao#indian recipes#recipes in hindi