राजस्थानी चना दाल पुलाव

राजस्थानी चना दाल पुलाव

पुलाव में राजस्थान का जायका चखना चाहते हैं तो वहां के चना दाल पुलाव की इस रेसिपी से दाल और चावल का मिला-जुला मजेदार स्वाद लें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप बासमती चावल
  • 1/4 कप चना दाल, एक प्याज, कटा हुआ
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 लौंग
  • 4 काली मिर्च, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, एक तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 4 बड़े चम्मच घी या तेल
  • 2 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चना दाल को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
- चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें.
- अब पैन में घी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें.
- जब तेज पत्ता ब्राउन हो जाए तो पैन में प्याज डालकर हल्के ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके प्याज में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसे 10 सैकेंड पकाएं.
- फिर चना दाल को पानी से निकालकर मसालों में डालें और मिक्स करें.
- दाल को तब तक पकाएं जब तक इसमें से घी अलग होता नजर न आने लगे.
- अब चावल को पानी से निकालकर पैन में डालें और चलाएं.
- इसके बाद चावल में 2 कप पानी डालकर पैन को ढक दें.
- चावल को नर्म होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो ढक्कन हटाकर इन्हें चलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं राजस्थानी चना दाल पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (78 ratings)
4.3 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थानी चना दाल पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes