ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 कप पके हुए चावल
- 2 कप बेसन, एक कप दही
- 5 आलू
- 5 प्याज लम्बाई में कटे हुए, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 4 हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 लौंग, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच अजवायन, एक छोटा चम्मच राई
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोई बनाएं.
- अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें.
- गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- फिर गैस बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में काटकर बेसन के गट्टे तैयार करें.
- फिर गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें लौंग, हींग और राई डालकर तड़का लगाएं.
- इसके बाद तेल में प्याज डालकर फ्राई करें.
- जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर एक मिनट पकाएं.
- इसके बाद चावल और बेसन के गट्टे डालकर चलाएं.
- अब चावल को 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दें और चावल को एक मिनट के लिए ढक दें.
- तैयार है राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके दही या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
नोट - यह रेसिपी पकवानगली की यूजर जेसिका ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप पके हुए चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप पके हुए चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव बनाने के लिए 3 कप पके हुए चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
राजस्थानी गट्टे वाला पुलाव एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT