बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी
बेसन गट्टे की स्वादिष्ट सब्जी का जायका राजस्थान में बेहद पसंद किया जाता है. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है और स्वाद के मामले में यह बिल्कुल हटके है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन छान लें.
- इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं.
- अब बेसन के मिश्रण में तेल और दही डालकर इसे नर्म गूंद लें.
- गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
- अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें.
- मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी गरम करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- फिर आंच बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें एक इंच मोटे टुकड़ों में काटें.
सब्जी बनाने का तरीका
- सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं.
- प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- जब पेस्ट कड़ाही में चिपकने लगे तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो बेसन के गट्टे डालकर मिक्स करें और 2 मिनट भूनें.
- फिर सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- तैयार है बेसन गट्टे की सब्जी. इसे हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी बनाने के लिए गट्टे के लिए, एक कप बेसन, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बेसन गट्टे की राजस्थानी सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT